गिधवा-परसदा पक्षी अभ्यारण्य
यह अभ्यारण्य छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित है| यह गिधवा नामक छोटा सा गांव जो बेमेतरा से 39 कि.मी. और बिलासपुर से लगभग 61 कि.मी. की दूरी पर; स्थित हैं, इसे 2013 में प्रस्तावित किया गया था और 2015 में यह पक्षी विहार बना था। गिधवा नामक इस गांव और इसके आस-पास के गांव परसदा और मारो में विदेश से आने वाले पक्षियों के लिए बहुत ही अनुकुल वातावरण हैं| यहाँ के वेटलैंड में पक्षियों के लिए खाना और रहने के लिए जगह प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं, जिसके कारण हर साल अप्रवासी पक्षी आते हैं| गिधवा और परसदा दोनो जगहों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है| जहां लोग जाकर अलग-अलग पक्षियों को देख पायेंगे। यहां लगभग 12 अलग-अलग देशों से लगभग 150 प्रकार के पक्षी आते हैं|
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 2021 में छत्तीसगढ़ के इस छोटे से गांव गिधवा में पहला पक्षी महोत्सव ‘हमर चिरई-हमर चिन्हारी पक्षी महोत्सव’ मनाया गया। जो 31 जनवरी 2021 से 2 फरवरी 2021 तक चला इस महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आये थे। छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड गिधवा-परसदा पक्षी अभ्यारण्य को एक बहुत ही खुबसुरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रहा है जो पुरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध होगा।
कैसे पहुंचें:
वायु द्वारा
रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे से 120 किमी दूर
ट्रेन द्वारा
तिल्दा रेलवे स्टेशन से 42 किमी दूर
सड़क के द्वारा
रायपुर के पंडरी बस स्टॉप से 80 किमी दूर, बिलासपुर बस स्टैंड से 61 किमी दूर।